जब प्रदेश सरकार के सारथी बने ज्योतिरादित्य सिंधिया

Imageग्वालियर. रविवार की सुबह राजामाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के लोकार्पण के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम डॉ. मोहनसिंह यादव के बीच बॉडिंग देखने को मिली। सिंधिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहनसिंह यादव को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। उन्हें स्वागत किया और फिर प्रदेश सरकार के सारथी बन गये। मुख्यमंत्री के लिये आई सरकारी गाड़ी के ड्रायवर को नीचे उतारकर सिंधिया ने स्वयं कार को ड्राइव किया और उनके साथ एयरपोर्ट से कार को चलाकर सिंधिया कार्यक्रम स्थल के मंच तक ले गये।

Image
ग्वालियर में 16 माह में बनकर तैयार हुए राजामाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के नये भवन का लोकार्पण रविवार की सुबह हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संबोधन में कहा ग्वालियर एयरपोर्ट सबसे कम समय में बनकर तैयार हुआ है। यह मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन गया है।

Image
उज्जैन में भी बनेगा एयरपोर्ट
राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से ही केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन में एयरपोर्ट की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मंच से एक तोहफा भी दिया है। उन्होंने मच से ऐलान किया है कि अब उज्जैन में भी एयरपोर्ट बनाया जायेगा। इसके बाद मंच से ही मुख्यमंत्री ने सिंधिया का दिल से अभिवादन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *