ग्वालियर से -वंदे भारत ट्रेन का टाइम-टेबल घोषित

ग्वालियर. रेल मंत्रालय ने हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच वंदे भारत ट्रेन का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है। यह ट्रेन ग्वालियर से खजुराहो 5 घंटे में पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से सुबह 6 बजे 22470 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9.15 बजे आएगी। 5 मिनट का स्टॉपेज पूरा करने के बाद खजुराहो के लिए रवाना होगी। वहां पर ट्रेन दोपहर 2.20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने पर ग्वालियर रूट पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस हो जाएंगी। अभी ग्वालियर से खजुराहो के लिए दो ट्रेन चलती है। ललितपुर के रास्ते गीता जयंती एसक्प्रेस रात्रि 12.18 बजे आने के बाद सुबह 8 बजे खजुराहो पहुंचती है। दूसरी ट्रेन खजुराहो एक्स्प्रेस है। ये ट्रेन महोबा के रास्ते खजुराहो जाती है। उक्त ट्रेन ग्वालियर से खजुराहो के 6.30 घंटे का वक्त लेती है। इसको संचालन 12 मार्च प्रस्तावित है। ये ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो 8.20 घंटे में पहुंचाएगी। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 22470- हजरत निजामुद्दीन से 6 बजे चलेगी। पलवल पर 6.45, आगरा कैंट 7.45, ग्वालियर 9.15, ललितपुर 11.40, टीकमगढ 12.26 दोपहरे 2.20 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 22469- खजुराहो से दोपहर 2.50 बजे चलेगी। टीकमगढ 16.6, वीजीएली झांसी 18.30, ग्वालियर 19.35 और हजरत निजामुद्दीन 23.10 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *