राजस्थान के 4 हजार पेट्रोल पंप बंद
राजस्थान. पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार 10 मार्च को सुबह 6 बजे से प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल शुरू हो गई है। पेट्रोल-डीजल पर वैट वैल्यू एडेड टैक्स की दरों में कमी की मांग को लेकर ये हड़ताल की जा रही है। हड़ताल 12 मार्च सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी।

