नवीन भवन में शिफ्ट नहीं फिलहाल पुराने भवन से चलेगा जिला न्यायालय, फिलहाल नहीं मिलेगी जाम से राहत

ग्वालियर. नवीन जिला न्यायालय भवन का उद्घाटन पीएम नरेन्द्र मोदी रविवार की दोपहर 3 बजे वर्चुअल करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। लगभग 19 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद भवन का काम करीब पूरा हो गया है। 115 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। भवन को हस्तांरित कर दिया जायेगा।
हालांकि नवीन भवन में प्रकरणों की सुनवाई कब से की जायेगी यह अभी तय नहीं है। इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं की गयी है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय इंदरगंज स्थित भवन से नवीन भवन में फाइल व अन्य सामग्री शिफ्ट करने का काम किया जायेगा। ऐसे में इंदरगंज चौराहे पर लगने वाले जाम से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। वहीं वर्तमान भवन से नवीन भवन में सामान शिफ्ट करने के लिये टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। सबसे पहले मालखाने में रखा सामान शिफ्ट करने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, यह भी जानकारी मिली है कि वर्तमान भ्रावन में रखे कई सामान की नीलामी की जायेगी। इन्हें नये भवसन शिफ्ट नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *