MP की बाकी 5 सीटों पर BJP आज कर सकती है कैंडिडेट्स का ऐलान

भोपाल. मध्य प्रदेश की बाकी बची 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा आज प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। दिल्ली में आज भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है जिसमें सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बाकी बची पांचों सीटों के नामों पर बैठक में फाइनल मुहर लग जाएगी और उसके बाद भाजपा की दूसरी सूची में उनका ऐलान हो सकता है।
बाकी बची 5 सीटों पर संभावित नाम
इंदौर- कैलाश विजयवर्गीय, पुष्य मित्र भार्गव और शंकर लालवानी के साथ ही प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता,माला ठाकुर व डॉ. आयुषी देशमुख का नाम भी चर्चा में है।
छिंदवाड़ा- नत्थन शाह कवरेती और डा. गगन कोल्हे के नाम पैनल में भेजे गए हैं।
धार- पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर व रंजना बघेल का नाम जोरों पर है। इनके अलावा शिवराम कनौज, जयदीप पटेल और मुकाम सिंह का नाम भी चर्चा में है।
उज्जैन- वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया और चिंतामणि मालवीय के साथ ही पूर्व महापौर मीना जोनवाल, जितेंद्र थावरचंद गेहलोत व राजकुमार सत्यनारायण जटिया के नाम चर्चाओं में हैं।
बालाघाट- डॉ. ढाल सिंह बिसेन, गौरीशंकर बिसेन, वैभव पवार के नाम पैनल में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *