ग्वालियर‘-झांसी हाइवे पर ट्रक चालक ने कुचले 2 बाइक सवारों युवकों को, एक युवक पैर कटा दूसरा गंभीर घायल

ग्वालियर. दर्शन कर वापिस लौट रहे होटल कर्मचारियों की मोटर साईकिल में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना ग्वालियर-झांसी हाइवे पर जौरासी घाटी की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कर्मचारी का पैर कट गया और दूसरा घायल हो गया। मोटर साईकिल सवारों को रौंदने के बाद चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से भाग गयगा। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के घायल को उपचार के लिये भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी ट्रक ड्रायवर की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
शिवपुरी के पोहरी निवासी गोलू पुत्र हरिविलास होटल कर्मचारी है। वह अपने दोस्त मोनू जाटव निवासी डबरा के साथ बीते रोज धूमेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए बाइक से निकले थे और दर्शन करने के बाद वह वापस आ रहे थे। अभी वह जौरासी घाटी पर पहुंचे थे कि तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह हवा में उछले और गोलू सड़क किनारे पर गिरा और मोनू सड़क पर गिरा। सड़क पर गिरते ही ट्रक का पहिया उसके पैर से निकल गया जिसके चलते उसके शरीर से एक पैर अलग हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से अपना वाहन भगा ले गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के बाद अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर गोलू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी और मोनू की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
ट्रक ड्रायवर की तलाश कर रही है पुलिस
ठस मामले में बिलौआ थाना प्रभारी अभय प्रतापसिंह परमार ने बताया है कि मोटरसाईकिल सवार 2 लोगों को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी थी। टक्कर लगने से एक बाइक सवार का पैर कट गया है। वहीं दूसरे हालत नाजुक बताई गयी है। दोनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराकर अज्ञात ट्रक ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *