विस्फोट पटाखा फैक्ट्री में-प्रशासन ने बंद कराईं दुकान, यह गैर व्यवहारिक – चेम्बर ऑफ कॉमर्स

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों का पक्ष और कानूनी मशविरा के बाद मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
ग्वालियर – हरदा में घटित दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन द्बारा आतिशबाजी की दुकानों को सील्ड करा दिया गया है, जो कि गैर व्यवहारिक है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने इस विषय पर व्यापारियों का पक्ष जानकर और कानूनी मशविरा के बाद इस आशय का एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा गया है।
मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (MPCCI) के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, बताया है कि हरदा में दिनांक 06 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में घटित दुर्घटना के बाद प्रशासन द्बारा आतिशबाजी व्यापारियों की दुकानों को बंद करा दिया गया है, यह गैर व्यवहारिक है, इससे करोड़ों रूपये का स्टॉक डम्प हो गया है और दुकान व गोदाम सील्ड होने की वजह से इसकी उचित देखभाल भी व्यवसायी नहीं कर पा रहे हैं और जिला प्रशासन द्बारा शासन के समक्ष यह प्रदर्शित करने का प्रयास किया कि प्रशासन इस पर कितना गंभीर है, जबकि आज भी घरों पर आतिशबाजी बनती दिखाई दे जाएंगी जबकि पटाखा दुकानों पर आगजनी से जनहानि का कोई उदाहरण नहीं है।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने पत्र में उल्लेख किया है कि आतिशबाजी का क्रय विक्रय मध्यप्रदेश शासन और केन्द्र शासन की अनुज्ञप्ति के अंतर्गत अनुज्ञप्ति की शर्तों के मुताबिक होता है जिसे कभी सील्ड नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह ऐसा आयटम है जिसकी निरंतर उचित देखभाल आवश्‍यक है जो सील्ड होने के बाद नहीं की जा सकती है।
है। इन आतिशबाजाी विक्रेताओं के यहां कभी कोई घटना होती भी है तो उसमें जनहानि नहीं हो सकती है। सारी घटनाएं निर्माण करने वालों के यहां हुई हैं। दुकानें सील्ड होने से पटाखा ग्वालियर से नहीं बिक रहा है, जिन्होंने बुकिंग कर ली है, वह आसपास के क्षेत्र से ला रहे हैं, जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *