मनावर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

धार. मनावर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी की कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को कर्मचारी महेन्द्र त्रिवेदी (50) अपने आवक जावक कार्यालय में विभाग का काम कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी नरेन्द्र आया और फायर कर दिया। गोली महेन्द्र के सीने में लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। आरोपी फरार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *