न्याय यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिग्विजय शाम को आएंगे ग्वालियर

ग्वालियर. कमल नाथ के परिवार सहित भाजपा में शामिल होने के खराब पर विराम लगने के बाद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए नये सिरे से सक्रिय हो गये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को गुना में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद दोपहर तीन बजे तक शिवपुरी पहुंचेंगे। शिवपुरी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद ग्वालियर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। दिग्विजय सिंह यहां सात बजे के लगभग पहुंचेंगे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना जिले से नगर में प्रवास करेगी। न्याय यात्रा की रात्रि विश्राम भी नगर में होगा। दूसरे दिन न्याय यात्रा शिवपुरी के लिए रवाना होगी। न्याय यात्रा के कार्यक्रम व तैयारियों पर स्थानीय चर्चा करने के लिए दिग्विजय सिंह आज रात सात के लगभग पहुंचेंगे। होटल सेंट्रल पार्क में स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा के टिकट के दावेदार भी दिग्विजय सिंह मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *