नकली डीजल बेचने का मामला सामने आया, 10 से 15 रुपये कम भाव में बेच रहे थे

इंदौर. नकली डीजल बेचने का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन इमली चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर छापा मारकर नकली डीजल पकडा है। अधिकारियों के अनुसार उक्त पेट्रोल पंप से कैमिकल युक्त नकली डीजली बेचने की सूचना मिली थी। पीथमपुर से टैंकर के द्वारा नकली डीजली की सप्लाई की जाती थी। पीथमपुर से इंदौर शहर, महू, राऊ, उज्जैन के अलावा प्रदेश से बाहर भी कैमिकल युक्त यह डीजल सप्लाई किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में पूरा गिरोह सक्रिय है।
खास बात यह है कि आरोपित इंदौर में बंद पडे हुए पेट्रोल पंप से 10 से 15 रुपये सस्ता डीजल बेच रहे थे। इस पेट्रोल पंप से लग्जरी बसें और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट वाले डीजल भरवाते थे। अनियमितताएं पाई जाने पर इससे पहले भी इस पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की जा चूकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *