किसानों को सिर्फ 5 फसलों पर MSP नामंजूर
नई दिल्ली. शंभू बॉर्डर पर 7 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने एमएसपी पर केंद्र सराकर का प्रस्ताव ठुकरा दिया। सरकार ने चौथे दौर की बैठक में 5 फसलों पर एमएसपी देने का प्रस्ताव रखा था। इनमें कपास, मक्का, मसूर, अरहर और उडद शामिल है। किसानों की मांग है कि सरकार 23 फसलों पर एमएसपी की गारंटी दे। ऐसा न होने पर 21 फरवरी को दिल्ली कूच किया जाएगा।
सरकार पर आरोप
किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। इनकी नीति ठीक नहीं है। हमारी मांग है कि सरकार 23 फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून बनाए। जो फसलें रह जाएंगी उन पर स्टडी के बाद हमें लीगल गारंटी का कानून चाहिए।
हरियाणा में इंटरनेट बैन बढा
हरियाणा सरकार ने 7 जिलों में इंटरनेट पर बैन 20 फरवरी तक बढा दिया है। इनमें अंबाला, हिसार, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा शामिल है। यहां 11 फरवरी से इंटरनेट सर्विस बंद है।
