भाजपा हाईकमान ले लगाया कमलनाथ पर ब्रेक, सामने आ रहा यह कारण

भोपाल. कांग्रेस के कद्दाचर नेता कमलनाथ अब भाजपा के नहीं हो पाएंगे। भाजपा हाईकमान ने कमलनाथ की पार्टी में इंट्री पर ब्रेक लगा दिया है। दरअसल कमलनाथ की भाजपा में इंट्री को लेकर शीर्षस्थ स्तर पर बातचीत चल रही थी। सहमति बनने पर ही वे अपने सांसद पुत्र नकुल नाथ के साथ दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन इस बीच हुए मीडिया ट्रायल के बाद पार्टी में असंतोष के जो स्वर उभरे उससे हाईकमान ने अपना रूख बदल लिया। आगे सब कुछ ठीक रहा तो नकुल नाथ को भाजपा में लिया जा सकता है।
इधर, कमल नाथ अब चुनावी राजनीति से भी दूरी बनाने की बात पर विचार कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार कमल नाथ को शामिल करने पर भाजपा में सहमति नहीं बन पा रही है। भाजपा के कई नेता कमल नाथ को साथ लेकर सिख समुदाय को नाराज न करने की दलील दे रहे हैं। नकुल के साथ कम से कम 20 विधायकों को साथ लाने की शर्त भी रखी गई है, जो फिलहाल पूरा होती नहीं दिख रही है। उधर, मामला लंबा खिंचता देख समर्थक विधायक भी अब संशय में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *