21 फरवरी की सुबह किसान करेंगे दिल्ली कूच

नई दिल्ली. पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इस दौरान सोमवार को शभू बॉर्डर पर किसान नेताओं की एक अहम बैठक हुई है। इस बैठक में किसान संगठनों ने केन्द्र सरकार के र्प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली कूच करने की तैयारी की है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि सरकार की नीयत में खोट है। सरकार हमारी मांगों पर गंभीर नहीं है। हम चाहते हैं कि सरकार 23 फसलों पर एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य का फॉर्मूला तय करें। सरकार के प्रस्ताव से किसानों को कोई लाभ नहीं होने वाला है।
डल्लेवाल ने कहा है कि हमने तय किया है कि सरकार की ओर से जो प्रस्ताव दिया गया है। उसमें किसी तरह की स्पष्टता नहीं है। सरकार ने जो प्रस्ताव दिया है। उसका नाप-तोल किया जाये तो उसमें कुछ नजर नहीं आ रहा है। हमारी सरकार 1.75 लाख करोड़ रूपये का ताड़ का तेल (पॉम ऑयल) बाहर से खरीदती है। लेकिन इतनी धनराशि खेती के लिये तिलहन के लिये तय की जाती है तो किसानों को इससे बहुूत लाभ होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *