संदेशखाली में महिलाओं के दुष्कर्म के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन जारी, महिलायें कर रही है राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले पर राजनीतिक जंग जारी है। बंगाल की पूरी सियासत अब यहां महिलाओं के आरोपों के इर्द-गिर्द घूम रही है। संदेशखाली की महिलाओं ने शांति बहाल करने के लिये राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। ऐसे में खबर है कि पीएम मोदी 7 मार्च को संदेशखाली जाकर पीडिछ़तों से मुलाकात कर सकते हैं।
राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए महिलायें प्रदर्शन कर रही है। महिलायें राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग के साथ विरोध मार्च कर रही है और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रही है महिलाओं का कहना है कि उनका अब ममता बनर्जी सरकार पर कोई विश्वास नहीं रहा है। वहीं भाजपा नेता सुभेंदू अधिकारी का कहना है कि पीएम मोदी बंगाल जाकर संदेशखाली पीडि़तों से मुलाकात कर सकते हैं।

पर ये शाहजहां शेख कौन हैं?
संदेशखाली में शाहजहां की पहचान टीएमसी के ताकतवर और प्रभावशाली नेता के तौर पर है। वो इस समय टीएमसी में संदेशखाली यूनिट का अध्यक्ष है। बताया जाता है कि इलाके में किसी सांसद या विधायक से ज्यादा ताकत और लोकप्रिय शाहजहां है। लेकिन शाहजहां के लिए ये सब हमेशा से नहीं था. बताया जाता है कि इलाके में शाहजहां को ‘भाई’ भी कहा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2000 के दशक तक शाहजहां ने कभी कंडक्टर का काम किया तो कभी सब्जियां बेचीं। कभी उसने ट्रेकर ड्राइवर के रूप में भी काम किया था। उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। पंचायत चुनाव के लिए दायर अपने कागजातों में शाहजहां ने पढ़ाई-लिखाई वाला कॉलम खाली छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *