उज्जैन व्यापार मेले में वाहनों पर मिलेगी 50% टैक्स की छूट

भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में उज्जैन व्यापार मेले में वाहनों की खरीद पर टैक्स में 50 प्रतिशत रियायत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मोटरयान कर में छूट देने का कैबिनेट ने लिया निर्णय। इसके साथ इंदौर-उज्जैन मार्ग को सिक्स लेन बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई। इस प्रोजेक्ट में 1700 करोड रुपये की लागत आएगी। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षाकाल में प्रमुख सडकों और राजमार्गों पर गोमाता के बैठे रहने की घटनाएं सामने आती हैं। गोमाता दुर्घटनाओं का शिकार भी हो जाती है। ऐसी व्यवस्था आवश्यक है कि गोमाता सडकों पर न दिखे इसके लिए गौशालाओं के लिए राशि और मानदेय वृद्धि का निर्णय लिया जाएगा। श्रेष्ठ प्रबंधन से गोमाता के सम्मान में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। यदि गोमाता मृत्यु का शिकार होती है तो उनके सम्मानजनक दाह संस्कार की व्यवस्था की जाए साथ ही गोमाता के अवशेष कहीं अपामानिक न हो इसके लिए समाधि अथव अन्य व्यवस्थाओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। मंत्री परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया। मंत्री परिषद के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी इस कार्या में लिया जाए। मुख्यमंत्री ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग को इस संबंध में आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *