सुगम यातायात के लिए मुरार के विभिन्न बाजारों से मदाखलत ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत विभिन्न बाजारों में अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाया गया है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह के निर्देशन में आज साइंस कॉलेज चौराहे से नवीन बस स्टैंड झांसी रोड ग्वालियर एवं साइंस कॉलेज चौराहा गोलंबर से नवीन सम्भागीय आयुक्त कार्यालय रोड से विवेकानंद नीडम पुल के पास तक मुख्य मार्गो पर यातायात मे बाधक हाथ ठेलों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत दल एवं यातायात पुलिस के द्वारा हटवाया गया। उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी झांसी रोड प्रमोद साहू, मदाखलत निरीक्षक श्रीकांत सेन एवं पुलिस बल एवं मदाखलत दल द्वारा यातायात में बाधक ठेलों को जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डीबी सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *