कमलनाथ बोले भाजपा में नहीं जा रहा
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर सोमवार दोपहर ब्रेक लग गया। सोमवार को कमलनाथ के साथ बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी कह रहे है कि कोई कहीं नहीं जाने वाला। जिन लोगों ने कांग्रेस को वट वृक्ष बनाया है वो कैसे छोड सकते है।

दिल्ली में मीडिया से चर्चा में सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमल नाथ सभी पदों पर रह चुके हैं। उनके भाजपा में जाने जैसी कोई बात ही नहीं थी। वहीं नकुल नाथ को लेकर उन्होंने कहा कि नकुल नाथ भी भाजपा में नहीं जा रहे हैं, वे कांग्रेस के टिकट पर छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
दो दिन से दिल्ली में हैं कमल नाथ
बता दे कि कमल नाथ पिछले दो दिन से दिल्ली में डेरा जमाए हुए है। आज उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी। साथ ही चर्चा है कि वे आज मीडिया से चर्चा भी कर सकते हैं।
