CGST का कार्यालय ग्वालियर से नहीं होगा शिफ्ट-प्रवीण अग्रवाल
ग्वालियर. सैन्ट्रल जीएसटी कार्यालय को ग्वालियर से हटाकर भोपाल ले जाने का लेकर विरोध शुरू हो गया था। ग्वालियर के चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कड़ा विरोध जताते हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस मामले में दखल देने की मांग की थी। लिहाज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखते हुए सीजीएसटी ऑडिट कार्यालय को ग्वालियर में यथावत रखने और ग्वालियर में सीजीएसटी कमिश्नरेट स्थापित किये जाने का आग्रह किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस आग्रह पत्र के बाद माना जा रहा है कि सीजीएसटी ऑडिट कार्यालय ग्वालियर से हटाकर अब भोपाल शिफ्ट नहीं किया जायेगा।
31 मार्च तक कार्यालय खाली करने का अल्टीमेटम
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण परिसर में सीजीएसटी ऑडिट कार्यालय संचालित होता है। इस कार्यालय के लिये 16 दिसम्बर 2022 को तीन वर्ष के लिये एग्रीमेंट रिन्यू किया गया था। हाल ही में मेला प्राधिकरण के पास विभाग से आये पत्र में सीजीएसटी कार्यालय का लॉन एग्रीमेंट निरस्त करने और 31 मार्च 2021 तक कार्यालय खाली करने की जानकारी दी गयी है।
28 हजार व्यवसाई होंगे परेशान
ग्वालियर के साथ-साथ् भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया सहित अन्य जिलों के लगभग 28 हजार से अधिक व्यापारियों का सीजीएसटी कमिश्नरेट कार्यालय द्वारा हर वर्ष ऑडिट होता है। व्यापारियों को ऑडिट के दौरान कई बार कार्यालय जाकर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं। अगर यह कार्यालय ग्वालियर से शिफ्ट होता है तो ग्वालियर-चम्बल अंचल के कारोबारियों को बार-बार भोपाल जाना पड़ेगा। इसी के चलते चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने विरोध दर्ज कराते हुए इस कार्यालय को ग्वाििलयर में ही संचालित करने की मांग की है।
चेम्बर के अध्यक्ष बोले-
सीजीएसटी ऑडिट कार्यालय को 2014 से ग्वालियर में संचालित है। इस कार्यालय को अगर ग्वालियर से बाहर अगर भेजा जायेगा तो इससे ग्वालियर अंचल के व्यापारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के माध्यम से इस कार्यालय को ग्वालियर में ही रखे जाने और जीएसटी के सभी कार्यालय को ग्वालियर में ही रखे जाने और जीएसटी के सभी कार्यालय एक ही भवन में रखे जाने का अनुरोध सरकार से किया गया है।
प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, ग्वालियर
