ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल, परिजनों ने जाम लगा ट्रैक्टर में लगाई आग

ग्वालियर में एक्सीडेंट के बाद भीड़ ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। - Dainik Bhaskarग्वालियर- सुबह 11.30 बजे जडेरूआ बांध की ओर से निवासी हडि़यापुरा मृतक उदयसिंह जाटव, 35वर्ष अपने दो साथियों गोहद निवासी करूआ जाटव 35 वर्ष और भिण्ड के सिद्धपुरा निवासी विजय जाटव 40 वर्ष बहन के घर शादी में भात देने के लिये आये थे भात के लिये सामग्री खरीदने के लिये तीनों बाइक नम्बर एमपी07 एमएम 3231 पर सवार होकर मुरार जा रहे थे उसी समय मुरार की सामने आ रहे पैवर ब्लॉक से ट्रैक्टर से टकराने से उदय सिंह जाटव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि 2 गंभीर घायल हो गये। टीआई गोला का मंदिर टीआई राजकुमार ने तत्काल घायलों को उपचार के लिये पहुंचाया। हालांकि ट्रैक्टर के जाने की दिशा ऐसा लगता है कि ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान परिजनों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।
परिजनों ने लगाया चक्काजाम
बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई दुर्घटना में घटनास्थल पर बाइक चला रहे उदयसिंह जाटव की मौत से आक्रोशित परिजनों ने ट्रैक्टर और ट्रॉली को आग के हवाले कर दिये। अस्पताल में पता किया गया तो पता चला कि तीनों बाइक सवार नशे में थे। ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर फरार हो गया। घटनास्थल एसडीएम डीडी शर्मा, सीएसपी राजीव जंगले, टीआई गोला का मंदिर राजकुमार शर्मा, मुरार टीआई मदन मोहन मालवीय आदि पुलिस बल के साथ मौके पर आक्रोशित भीड पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।
चक्काजाम खुलवाने के लिये
घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम डीडी शर्मा ने मृतक के परिजनों ने 30 हजार रूपये देने का प्रयास किया। इस बीच भीम आर्मी के मकरंद बौद्ध पुलिस प्रशासन और परिजनों के बीच प्रयास कर रहे थे उस वक्त परिजन मकरंद बौद्ध से भिड गये।

मुरार थाना क्षेत्र के तहत सात नंबर चौराहे के पास जेडेरुआ बांध रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी तक मरने वाले व घायलों की शिनाख्त नहीं हुई है। लेकिन इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों ने आग लगा दी। लोगों की मांग थी कि यहां पर रोजाना घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस इन वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।घटनाक्रम के मुताबिक जडेरुआ बांध रोड पर सोमवार दोपहर करीब 11-30 बजे पत्थर ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक कोटक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इसी दौरान आसपास रहने वाले लोग एकत्रित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही ट्रैक्टर को आग लगा दी। आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड को बुलाया गया। जाम कर रहे लोगों की मांग थी कि यहां पर आए दिन घटनाएं होती हैं लेकिन पुलिस न तो भारी वाहनों के प्रवेश को रोक रही है और न ही उनकी स्पीड धीमी करा रही है। ऐसे वाहनों पर रोक लगा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *