दिल्ली पहुंचेंगे कांग्रेस के विधायक और महापौर

नई दिल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते है। पार्टी की राष्ट्रीय की बैठक चल रही है जिसमें सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित है। उधर कांग्रेस विधायक और महापौर रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। इसमें छिंदवाडा, बालाघाट, मुरैना सहित अन्य जिलों के विधायक शामिल बताए जा रहे है। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने भी विधायकों और पार्टी पदाधिकारी से संपर्क करना प्रारंभ कर दिया है। जानकारों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी कुछ विधायकों से बात की है।
विधायकों के मोबाइल फोन बंद
कमल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच छिंदवाड़ा जिले के विधायकों ने अपने-अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं। उनसे कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी का भी मोबाइल नहीं लगा। बता दें कि छिंदवाड़ा में सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस विधायक हैं। इन विधायकों के भी कमल नाथ के साथ भाजपा में जाने की चर्चा है। नाथ के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि उनके ज्यादातर समर्थक विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं या रविवार तक पहुंच जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *