कांग्रेस के 12 विधायक नाराज, संकट में सरकार

रांची. झारखंड में सियासी हलचल तेज है। ताजा खबर यह है कि चम्पाई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हैं। इन नेताओं ने अपनी बात पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दी है। अब ये विधायक बेंगलुरु जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की टेंशन बढ़ गई है। झारखंड विधानसभा का बजट जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि ये विधायक बजट सत्र के दौरान सदन से गैरमौजूद रहे, तो सरकार संकट में आ सकती है। कांग्रेस के ये विधायक मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज हैं और कांग्रेस कोटे के सभी चार मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को स्थान देने का दबाव बना रहे हैं।
जानिए झारखंड विधानसभा का गणित
झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। इस तरह बहुमत का आंकड़ा 41 है। अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास सबसे ज्यादा 29 विधायक है। कांग्रेस के कुल 17 विधायकों की मदद से सरकार चल रही है। हालांकि महागठबंधन के पास कुल 47 विधायक हैं। इनमें वामदल भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *