कैलाश विजयवर्गीय बोले जबलपुर को बनाएंगे इंदौर से स्‍वच्‍छ

जबलपुर. नर्मदा प्राकटयोत्सव पर जबलपुर पहुंचे प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जबलपुर विकास के लिए हर स्तर पर कदम उठा जा रहे हैं। जो भी बधाएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए मैं खुद दो दिन जबलपुर में रहकर जनप्रतिनिधियों से लेकर शहर विकास में भागीदारी देने वाले लोगों के साथ चर्चा भी करूंगा। स्पष्ट तौर पर अधिकारियों को निर्देशित किया की नर्मदा में किसी भी तरह का गंदा पानी न मिले। इसके लिए यहां पर बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम आचार संहिता के पहले पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए।
23 और 24 फरवरी को जबलपुर में यह बैठक होगी
नगरीय प्रशासन मंत्री ने बताया कि 23 और 24 फरवरी को जबलपुर में यह बैठक होगी। इस दौरान क्रेडाई के लोग ने भी उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याएं बताई। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि डेवलपर्स के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी अपनी कार्यशैली में सरलता-सहजता ला रही है। उनको किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए भी हमने यह निर्णय लिया है कि डेवलपर्स को ज्यादा से ज्यादा फैसिलिटी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *