मुरार में मसालों में चावल-रंग की मिली मिलावट, टीम ने 1034 किलो मसाले किए जब्तब्त
ग्वालियर. आटा और मसाला पिसाई केंद्रों पर लगातार मिलावटखोरी पकड में आ रही है। दाल बाजार के बाद अब मुरार के रिसाला बाजार में भी एक आटा एवं मसाला पिसाई केंद्र पर फूड सेफ्टी टीम को मिलावटखोरी के सबूत मिले। अधिकारियों ने इस केंद्र पर संदेह के कारण 1034 किलोग्रम मसाले जब्त कर सील्ड कर दिए है साथ ही 8 प्रकार के मसाले व मौके पर मिले रंग के सैंपल ले लिए है जिनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस केंद्र पर गेहूं या आटा बिल्कुल नहीं मिला है और मसालों में भी मिलावट की प्रबल संभावना मिली है।
