कमलनाथ को फिर बीजेपी का ऑफर
भोपाल. पूर्व सीएम कमलनाथ को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में शामिल होना चाहते है तो उनका स्वागत है। वीडी शर्मा ने कहाकि जो देश और समाज के हित के लिए काम करना चाहता है तो हम उसका स्वागत करते है। कमलनाथ बीजेपी में शामिल होना चाहते है तो दरवाजे खुले है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया इसलिए जिनके मन में पीडा है तो उनको अवसर मिलना चाहिए।
