RBI ने पेटीएम बैंक की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ाई, इसके बाद पैसे डिपॉजिट नहीं कर सकेंगे
नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक में डिपॉजिट और अन्य ट्रांजैक्शंस की डेडलाइन को 15 मार्च तक बढा दिया है। 16 फरवरी को आरबीआई ने इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में सेंट्रल बैंक को लोगों के बहुत सारे सवाल भी मिले थे। उसके आधार पर आरबीआई ने एक (सवाल-जवाब) भी जारी किया है। इससे पहले 31 जनवरी को जारी सर्कुलर में आरबीआई ने कहा था कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा। इस बैंक के जरिए वॉलेट, प्रीपेड सर्विसेज, फास्टैग और दूसरी सर्विसेज में पैसा नहीं डाला जा सकेगा।

पेटीएम की एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप
वहीं इस बीच पेटीएम ने कहा है कि उसने मर्चेंट्स पेमेंट्स के सेटलमेंट के लिए एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 197 कम्युनिकेशंस ने अपने नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर उस बैंक में एक एस्क्रो अकाउंट ओपन किया है। 197 कम्युनिकेशंस ने कहा कि नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर करने से पहले की तरह बिना रुके मर्चेंट्स सेटलमेंट होते रहेंगे। कंपनी और RBI ने कंफर्म किया है कि पेटीएम QR, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन सभी मर्चेंट पार्टनर्स के लिए 15 मार्च के बाद भी हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।
