देर शाम तीन आईएएस अफसरों का तबादला, तरुण राठी को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया
भोपाल. मध्य प्रदेश शासन ने गुरूवार देर शाम को तीन आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) भोपाल के संचालक तरूण राठी को प्रदेश का संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं अब तक ये जिम्मेदारी संभाल रहीं रूचिका चौहान को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है।
