लाल किला, इंडिया गेट और जगह कैसे दिखाई दे रहे 200 किमी दूर बैठे किसान, AI का है कमाल
नई दिल्ली. एक ओर हजारों किसान दिल्ली की तरफ कूच करने की कोशिश में जुटे हुए हैं, दूसरी ओर पुलिस भी उन्हें रोकने में पुरजोर ताकत लगा रही है। फसलों पर एमएसपी की लीगल गारंटी सहित कई मांगों को लेकर किसानों ने मंगलवार को दिल्ली चलो मार्च का आव्हान किया था।
किसानों का यह ताजा आन्दोलन फिलहाल तो शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर 2 धडे बट गये। एक वह है जो सरकार का साथ दे रहे है और दूसरे वह हैं जो किसान के साथ हैं और खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर अपना एजेंडा फैलाने के लिये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस(AI) का उपयोग कर रहे हैं।
