1 अप्रैल से 15% तक महंगी हो जाएगी शराब
भोपाल. नई शराब नीति में शराब दुकानों की लाइसेंस फीस 15 प्रतिशत बढ गई है। ऐसे में अब 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में 15 प्रतिशत तक बढोतरी हो सकती है। भोपाल जिले में इस बार शराब सिर्फ दुकानें की नीलामी से ही 916 करोड रुपए कमाई का लक्ष्य रखा ह। पिछले साल शासन को 87 शराब दुकानों की नीलामी से 793 करोड रुपए मिले थे। इस बार इसमें 123 करोड रुपए अधिक का लक्ष्य रखा है। रिनुवल की स्थिति में शासन ने 75 प्रतिशत दुकानों से 687 करो रुपए आने का अनुमान है। नई शराब नीति में शराब कारोबारियों को कुछ छूट भी दी गई है।
