इंदौर हनीट्रैप-पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास कैसे पहुंची पेनड्राइव, वकील बोले-जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं कमलनाथ

इन्दौर. बहुचर्चित हनीट्रैप के मामले में सोवार को जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। सोमवार की सुबह 1.40 बजे सरकारी वकील और पुलिस पहुंची। एसआईटी के नये चीफ आदर्श कटियार के कोम्यबटूर में ट्रेनिंग पर होने से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पेनड्राइव वाले बयान से जुड़ा जवाब पेश नहीं हो सका। अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। सरकारी वकील अभिजीत सिंह राठौर ने कहा है कि मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ सपोर्ट नहीं कर रहे हैं और साथ ही नये चीफ आईपीएस आदर्श कटियार को पदभार संभाले 8 ही दिन हुए है। उनकी डिटेल मार्गदर्शन लेकर कमलनाथ के संबंध में जवाब पेश किया जायेगा।
दरअसल, 21 मई 2021 को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारवार्ता के बीच कहा था कि उनके पास हनीट्रैप के मामले में सीडी और पेनड्राइव है। इस पर न्यायालय में आपत्ति लेते हुए आरोपियों में से एक ने पूछा था कि उनके पास पेनड्राइव और सीढी कहां से आई, किसने दी और इसका खुलासा होना चाहिये। कमलनाथ से दोनों चीज जब्त करने के लिये एसआईटी ने नोटिस जारी किया था और इसके बाद कमलनाथ ने नया बयान दिया था कि उन्होंने सिर्फ 29 सेकेण्ड की क्लिप देखी हे। वहीं, नवम्बर 2023 में एसआईटी ने अपने जवाब में कहा था कि एसआईटी चीफ विपिन महेश्वरी रिटायर हो चुके हैं। नये चीफ बनने के बाद ही इस पर जवाब दाखिल आना था जो कि फिलहाल टल गया है।

हनीट्रैप केस में आठ आरोपी, 6 महिलाएं
बता दें 17 सितंबर 2019 में हनी ट्रैप मामला सामने आया था। नगर निगम इंदौर के तत्कालीन चीफ इंजीनियर हरभजन सिंह को कुछ युवतियों ने अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल किया था। 3 करोड़ रुपए की मांग की गई थी, इसकी पलासिया पुलिस थाने में शिकायत की थी।पुलिस ने 6 महिलाओं समेत आठ को आरोपी बनाया। आरती, मोनिका, श्वेता (पति विजय), श्वेता (पति स्वप्निल), बरखा को गिरफ्तार कर कोर्ट ने जेल भेज दिया था। इनके अलावा गाड़ी ड्राइवर ओमप्रकाश कोरी को भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में सभी की जमानत हो गई थी। इस केस में अभिषेक ठाकुर, रूपा भी आरोपी हैं।
नई सरकार आने के बाद बदले हैं एसआईटी चीफ
दिसंबर 2023 में मोहन यादव नए मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने एसआईटी चीफ के तौर पर आदर्श कटियार को जिम्मेदारी दी। कटियार को इंदौर संभाग का प्रभारी भी बनाया गया था। कहा जा रहा है कि कटियार नए सिरे से पूरी केस डायरी स्टडी कर चुके हैं, ताकि ये पता किया जा सके कि किसका क्या रोल रहा है? किसे जानबूझकर बचाने की कोशिश की गई है।
सीनियर ब्यूरोक्रेट्स और नेताओं के नाम उजागर करना
ब्यूरोक्रेट्स और नेताओं के वीडियो क्लिप बाहर आने के बाद एसआईटी ने इस मामले में नाम कभी उजागर नहीं किए। तत्कालीन एसआईटी चीफ ने स्वीकार किया था कि उच्चतम वेतनमान वाले आईएएस और आईपीएस के अलावा भाजपा-कांग्रेस के अनेक नेता भी आरोपी महिलाओं के बेहद नजदीक थे। उनके नाम दस्तावेजों पर नहीं लिए गए। भाजपा सरकार के एक पूर्व मंत्री और सीएम के नजदीकी सीनियर आईएएस अधिकारी के ऑडियो-वीडियो तो मीडिया में भी आ चुके थे।
