लालू से ED की 10 घंटे पूछताछ के बाद रात 9 बजे छोड़ा
पटना. लैंड फॉर जॉब्स मामले में ईडी ने लालू यादव से 10 घंटे पूछताछ की। घटना के ईडी दफ्तर में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सवाल-जवाब का दौर रात 9 बजे जाकर खत्म हुआ। ईडी के जानकारों के अनुसार ईडी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू से 50 से अधिक सवाल किए। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया। बिहार सरकार से बाहर होने के अगले ही दिन लालू यादव पर एक्शन लिया है। पूछताछ के लिए उन्हें ईडी दफ्तर बुलाया गया। अपनी बेटी मीसा भारती के साथ सुबह 11 बजे पहुंचे थे। लालू के निकलते ही समर्थकों ने नारे लगाए।

पूछताछ के दौरान मीसा ने ऑफिस के सामने मंदिर में पूजा की, लालू के लिए ईडी ऑफिस में ही खाना पहुंचाया। 2 बार दवा भी पहुंचाई। शाम को मीसा भारती फिर ईडी ऑफिस के गेट पर पहुंचीं। उन्होंने CRPF जवानों से कहा कि पापा से मिलने दीजिए, फिर नारेबाजी कर रहे समर्थकों को चुप कराया। कहा- शांत रहिए नहीं तो ये लोग और समय लगाएंगे।
