सार्वजनिक गली में किए गए अतिक्रमण को हटाया निगम अमले ने

ग्वालियर – वार्ड 13 कोटावाला मोहल्ला में सार्वजनिक गली में अतिक्रमण कर धर्मेंद्र परिहार द्वारा दीवार बनाकर गेट लगा लिया था। उसे निगम अमले ने पुलिस बल के सहयोग से हटवाया गया।
भवन अधिकारी यशवंत मेकले ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 13 कोटावाला मोहल्ला में धर्मेन्द्र परिहार द्वारा दीवार बनाकर सार्वजनिक गली में अतिक्रमण कर लिया था। जिसको न्यायालय के आदेश 28/11/23 के पालन में मदाखलत अमले के सहयोग से पुलिस बल की उपस्थिति में हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान जोनल ऑफिसर अभय प्रताप तोमर व पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *