निगम परिषद की बैठक में लिए अनेक निर्णय, चर्चा जारी रहते 30 जनवरी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
ग्वालियर – नगर निगम परिषद के विशेष अभियाचित सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में चर्चा जारी रहते हुए बैठक 30 जनवरी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
निगम परिषद में आयोजित बैठक में बिंदु क्रमांक 1 पदेन व्यवस्था पर चर्चा एवं निर्णय पर चर्चा की गई तथा चर्चा के दौरान आये सभी सुझाव को शामिल करते हुए प्रस्ताव पर सभापति ने आसंदी से निर्देशित किया कि निगमायुक्त सभी कर्मचारियों को निगम सेटअप के अनुसार मूल पद पर कर्मचारियों को तैनात करे तथा अभाव की स्थिति में पद खाली रहता है तो अनुभव के आधार पर एक पद ऊपर क्रम अनुसार व्यवस्था करें। साथ निर्देशित किया कि जिन कर्मचारियों ने संभागीय आयुक्त से शिकायत की है उन कर्मचारियों की जांच कर उन पर कार्यवाही करें।
इसके साथ ही बिंदु क्रमांक दो सफाई संरक्षक की संख्या निर्धारण के संबंध में चर्चा एवं निर्णय पर चर्चा के दौरान सभापति प्रभारी आयुक्त से पूछा कि एक बीट पर कितना एरिया रहता है तथा स्वच्छता में लगे कर्मचारियों की जो तैनाती की श्रृंखला है वह किसके आदेश पर है जिस पर प्रभारी आयुक्त ने अवगत कराया वार्ड में एक डब्ल्यूएचओ एवं एक सहायक दरोगा तैनात हैं इसके साथ ही जो कर्मचारियों की तैनाती की श्रृंखला है वह पूर्व से ही संचालित होती आ रही है। इसके साथ बिंदु पर चर्चा उपरांत सभी के सुझावों को शामिल करते हुए सभापति ने निर्देशित किया कि स्वच्छता के कार्य में लगे कर्मचारियों को प्रत्येक वार्ड में खाली वीट, नाली, ढेरी और झाड़ू के लिए प्रथक प्रथक व्यवस्था करें तथा आवश्यकता हो तो नई भर्ती करें तथा कर्मचारियों का चयन आवश्यकतानुसार करें। सफाई कर्मचारियों से सिर्फ सफाई का कार्य ही लिया जाए। इसके साथ ही अमानक पॉलिथीन पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए।
