ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट गुरुवार रात सार्वजनिक, मंदिर होने के 32 सबूत मिले

वाराणसी. ज्ञानवापी की ASI सर्वे रिपोर्ट गुरुवार रात सार्वजनिक कर दी गई। 839 पेज की रिपोर्ट हिंदू-मुस्लिम पक्ष को सौंपी गई है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का दावा है कि रिपोर्ट में मंदिर होने के 32 सबूत मिले हैं। ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिला जज के नकल विभाग ऑफिस ने एएसआई सर्वे की रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कई दावे किए। उन्होंने कहा, जीपीआर सर्वे पर एएसआई ने कहा कि यहां एक भव्य हिंदू मंदिर था। मौजूदा ढांचा के पहले हिंदू मंजूर मौजूद था। जैन ने कहा कि जो वर्तमान ढांचा है, उसकी पश्चिमी दीवार पहले के हिंदू मंदिर का हिस्सा है। यहां पर एक्जिस्टिंग स्ट्रक्चर है। इससे पहले विष्णु शंकर जैन ने कहा था कि एएसआई द्वारा अपना सर्वेक्षण जारी करने के बाद केस जीतने की कगार पर होंगे। जैन ने बताया, एएसआई सर्वेक्षण रिपोर्ट यह निर्धारित करेगी कि यह शिवलिंग है या फव्वारा।

यह ज्ञानवापी मस्जिद है। हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां पहले मंदिर था। - Dainik Bhaskar
सर्वेक्षण से होगा स्पष्ट शिवलिंग या फव्वारा
विष्णु शंकर जैन ने कहा कि वजू टैंक में कई मछलियां मर गई हैं। हमने इसकी सफाई के लिए कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दायर किया। वहां एएसआई सर्वेक्षण के लिए भी कहा था। सर्वे पर लोगी रोक को भी हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, एएसआई सर्वेक्षण होगा। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि यह शिविंग है या फव्वारा। वजुखाना टैंक में मरी हुई मछलियों की रिपोर्ट पर वकील ने कहा कि वजू क्षेत्र को जिला प्रशासन द्वारा साफ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *