16 राज्यों में शान से फहरेगा ग्वालियर में बना तिरंगा
ग्वालियर. 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 16 राज्यों में सरकारी भवनों पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बनाया गया तिरंगा फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के लिए जीवाजी गंज स्थित मध्य भारत खादी संघ में 23 हजार 800 तिरंगे तैयार किए गए। इनकी कीमत एक करोड़ 16 लाख 93 हजार रुपये है। यह तिरंगा देश के 16 राज्यों में पहुंचाए जा चुके हैं। मध्य भारत खादी संघ के मंत्री रमाकांत शर्मा ने बताया कि पहले मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में तिरंगे पहुंचाए थे। इस बार दो राज्य अंडमान निकोबार और तेलंगाना भी तिरंगे भेजे गए।
इस तरह 16 राज्यों में तिरंगे गए हैं। मध्य भारत खादी संघ में राष्ट्रीय ध्वज निर्माण इकाई में अलग-अलग कैटेगरी में तिरंगे तैयार किए जाते हैं। संस्था द्वारा तिरंगा बनाने के लिए तय मानकों का विशेष ख्याल रखा जाता है, जिसमें कपड़े की क्वालिटी, चक्र का साइज, रंग और जैसे मानक शामिल हैं। इसके साथ ही लैब में इन सभी चीजों का टेस्ट किया जाता है। मानकों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय ध्वज तैयार होता है।
