ग्वालियर में पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या के 6 आरोपी जेल से भागे

ग्वालियर. पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन अक्षया यादव की दिन दहाडे हत्या कर हडकंप मचाने वाले 6 आरोपी आज सुबह बाल संप्रेषण गृह से भाग गए। इसके बाद हत्याकांड में गवाहों के घर पुलिस सुरक्षा बढा दी गई है। गौरतलब है कि माधवगंज थाना इलाके में छात्रा अक्षया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह पूर्व डीजीपी सुरेन्द्र सिंह यादव की नातिन थी। उसकी हत्या का आरोप सुमित रावत नाम के बदमाश और उसके 6 साथियों पर लगा था। अक्षय अपनी सहेली सोनाली शर्मा के साथ स्कूटी से कोचिंग से लौट रही थी। तभी सुमित अक्षया की सहेली सोनाक्षी शर्मा पर हमला करने पहुंचा था। बदमाश ने सोनाक्षी को टारगेट कर गोली चलाई थी लेकिन गोली अक्षया को लग गई थी।

सिटी सेंटर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे नहाने के लिए गरम पानी दिया जा रहा था। यहां छह बाल अपचारी पहुंचे, कर्मचारी को गिराकर भाग निकले। पहले तो स्टाफ ने ही बाहर ढूंढा, जब नहीं मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई, क्योंकि इसमें नामजद तीन आराेपित सनसनीखेज मामलों में नामजद हैं। ऐसा बताया जा रहा है- जिस तरह यह लोग भागे हैं, उससे स्पष्ट है- पूरी प्लानिंग के साथ फरार हुए हैं। यह सभी बाल अपचारी साथ में ही रहते थे। अब बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने तीन थानों की फोर्स बाल अपचारियों की तलाश में लगाई है।


बाल संप्रेक्षण गृह से आरोपी भागे
जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजने के साथ 6 नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था। यही से 6 नाबालिग आरोपी भाग गए है। घटना सामने आने के बाद अक्षया के पिता ने आज सुबह एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस से जुडे गवाहों के घर की सुरक्षा बढा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *