अधिकारी के पास 100 करोड़ की संपत्ति मिली, नोट गिनने वाली मशीनें बरामद, आज भी होगी तलाशी

छापेमारी के दौरान टीमतेलंगाना. सरकार में अधिकारी शिव बालाकृष्ण के ठिकानों पर गुरूवार को लगातार दूसरे दिन एंटी करप्शन ब्यूरो की रेड जारी है। बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके घर और ऑफिस सहित 20 ठिकानों पर रेड की थी। इस दौरानउनके पास से 40 लाख रुपए कैश, 2 किलो सोना, 60 महंगी घडियां, 14 स्मार्ट फोन, 10 लैपटॉप और अचल संपत्तियों से संबंधित कई दस्तावेज मिले। इनकी कुल कीमत 100 करोड रुपए बताई जा रही है। बालाकृष्ण के घर से नोट गिनने वाली मशीनें भी जब्त की है। उनके नाम 4 बैंकों में लॉकर भी मिले है जिन्हें आज खोला जाएगा। बालाकृष्ण तेलंगाना रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के सेक्रेटरी है। वे हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के पूर्व डायरेक्टर भी रह चुके है। एंटी करप्शन ब्यूरो का आरोप है कि बालाकृष्ण ने कई रियल एस्टेट कंपनियों के लिए परमिट की सुविधा देकर करोडों रुपए कमाए है।

हैदराबाद में बालाकृष्ण के घर तलाशी 24 जनवरी की सुबह 5 बजे शुरू हुई थी। - Dainik Bhaskar
सुबह 5 बजे पहुंची टीमें
हैदराबाद में बालाकृष्ण के घर तलाशी 24 जनवरी की सुबह 5 बजे शुरू हुई थी। टीमों ने 20 जगहों पर एक साथ छापा मारा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों को तलाशी के बाद और ज्यादा पैसा और संपत्ति मिलने की उम्मीद है। बालाकृष्ण के खिलाफ पद का दुरुपयोग करते हुए संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है।

ACB को तलाशी के दौरान 14 फोन, 10 लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी मिले हैं।
आज भी जारी रहेगी तलाशी
शिव बालाकृष्ण फिलहाल तेलंगाना सरकार में मेट्रो रेल योजना अधिकारी और RERA में सचिव हैं। ACB अधिकारियों के मुताबिक उनके ठिकानों पर तलाशी गुरुवार को भी जारी रह सकती है। अब तक की जांच में पता चला है कि ये सारी संपत्तियां उन्होंने तब से अर्जित की हैं, जब वह हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में निदेशक के पद पर थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *