निःशुल्क पार्किंग में ताला डालकर उत्सव कर रहे हैं होटल, सड़क पर बनी रहती जाम स्थिति में फंसती है एम्बूलेंस

ग्वालियर. पटेलनगर से लेकर इनकम टैक्स बिल्डिंग जाम स्थिति बनी रहती है ऐसी स्थिति में मरीजों को ले जाने वाली एम्बूलेंस फंसते हुए देखा है। शिकायतकर्ता राकेश कुशवाह की शिकायत पर 4 होटलो एवं एक गेस्ट हाउस के बाहर शादी समारोह के मौकों पर गाडि़यों को बाहर खड़ा नगर निगम द्वारा बनाई गयी निःशुल्क पार्किग बोडऱ् हटाकर पार्किंग स्थलों पर ताला डालकर समारोह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

होटल सिल्वर ओक में पार्किंग पर ताला डालकर हो रहा उत्सव
इस संबंध एसडीएम झांसी रोड ने न्यायिक आदेश पारित करते निगमायुक्त कार्यवाही करने के लिखा है। जिसमें कार्यवाही करने के लिये 1 माह का समय दिया था। इसके बाद भी झांसी रोड एसडीएम ने पालन नहीं होने पर 4 नोटिस (स्मरण पत्र) दिये थे लेकिन इस संबंध में नगर निगम ने एसडीएम झांसी रोड न्यायिक आदेश को हवा में उड़ा दिया।
मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। मैं मौके पर जाकर निरीक्षण करूंगी। निःशुल्क पार्किंग बन्द है तो हम कार्यवाही करेंगे।
प्रगति गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी, नगरनिगम
इस मामले में निगमायुक्त से उनका पक्ष जानने के लिये बात की गयी तो उन्होंने कहा है कि मामला गंभीर है हम इस मामले दिखवाते हैं दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करें।
हर्षसिंह, निगमायुक्त, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *