सफलता की ओर चीता प्रोजेक्ट, भारतीय जलवायु में ढल रहे चीते, 11 शावक ले चुके जन्‍म

श्योपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनों नेशनल पार्क से चीता प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई थी जो अब सफलता की ओर बढता दिख रहा है। पिछले 1 साल में 11 चीते जन्म ले चुके है। हालांकि इनमें से 3 चीतों की मौत हो गई। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो अब चीता भारतीय जलवायु में ढल चुके है जो कि परियोजना की सफलता को दर्शाता है। बता दें कि चीता पुनर्वास परियोजना के तहत पहली बार नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे जिन्हें पीएम मोदी ने कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटाइन बाडे में छोडा था। इसके कुछ दिनों बाद दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए।
च्ीतों की सफल वंशवृद्धि
कूनों वन मंडल श्योपुर के डीएफओ थिरूकुराल आर के कहते है कि परियोजना का मुख्य फोकस देश की धरती पर चीतों की वंशवृद्धि कराना था जिसमें सफलता उत्साहित करती है। इसके लिए रणनीति बनाई गई। चीतों को बाडों में रखकर जोडे बनाए गए। कूनों में 6 मादा चीता है और 7 नर चीता है। ज्वाला व आशा चीता शावकों को जन्म दे चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि मादा चीतों का जोडा समय-समय पर बदला भी जाता है। हालांकि कूनों में अब तक तीन शावकों समेत 10 चीतों की मौत भी हुई लेकिन परियोजना सफल हो रही है।
अब तक 11 शावकों ने लिया जन्म
नामीबियाई चीता ज्वाला में मंगलवार को चार शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले बीते वर्ष भी ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन मार्च में अत्यधिक गर्मी के कारण उसके तीन शावकों की मौत हो गई। वहीं एक और नामीबियाई चीता आशा ने तीन जनवरी को तीन शावकों को जन्म दिया था। इस तरह कूनो में अब तक 11 शावक जन्म ले चुके हैं, इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि 8 शावक जीवित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *