असम राइफल्स के जवान ने 6 साथियों पर की फायरिंग, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड किया

मणिपुर. चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने 6 साथियों पर फायरिंग की इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इन सभी जवानों की पोस्टिंग म्यांमार बॉर्डर के पास की गई थी। मणिपुर पुलिस ने बताया कि घटना के बाद घायल हुए जवानों को तुरंत चुराचांदपुर के अस्पताल पहुंपाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।


इंस्पेक्टोरेट जनरल असम राइफल्स की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया गया कि इस घटना में घायल हुए जवान मणिपुर के रहने वाले नहीं थे और इस घटना का मणिपुर में चल रही हिंसा से कोई लेना देना नहीं है। घटना को लेकर जांच के ऑर्डर भी दे दिए गए है। इंस्पेक्टोरेट जनरल असम राइफल्स ने कहा कि असम राइफल्स में सभी समुदायों के जवान शामिल है और ये मणिपुर में शांति बनाए रखने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *