दक्षिण पश्चिम भारतीय रिज पर भूकंप से डोली धरती, दर्ज हुई 6.2 तीव्रता
नई दिल्ली. इन दिनों दुनियाभर में भूकंपों के मामले लगातार बडते ही जा रहे है। इसी बीच में रविवार तडके सुबह 3.39 बजे दक्षिण पश्चिम भारतीय रिज पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 की थी। एनसीएस ने एक्स पूर्व में नाम ट्वीटर पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
पहले भी महसूस हो चुके हैं झटके
इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले समेत शिमला के ऊपरी क्षेत्रों व कुल्लू में शनिवार को धरती कांप गई थी। यह भूकंप 3 की तीव्रता वाला था। हालांकि, इसमें किसी के नुकसान या जनहानि की अभी तक कोई सूचना की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि 6 से 6.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतों की नींव दरक सकती है। हिमाचल में तीन बार झटके महसूस किए गए हैं। जिसमें चंबा को भूकंप का केंद्र माना गया है। पहाड़ी इलाका होने के कारण हिमाचल में भूकंप आने से स्थानीय लोगों में डर की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में धैर्य से काम लेना चाहिए।
