प्रथम बार अंतरिक्ष से भगवान श्रीराम मंदिर के अद्भुत दर्शन, इसरो ने स्वदेशी सैटेलाइट से ली आयोध्या की फोटो

नई दिल्ली. अयोध्या में कल सोमवार को 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं यहां उपस्थित रहेंगे। उससे पहले इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अंतरिक्ष से करवा दिया राम मंदिर का भव्य दर्शन, अंतरिक्ष से पहली बार श्रीराम मंदिर और अयोध्या की फोटो ली हे।
इस फोटो के लिये इसरो भारतीय रिमोट सेंसिंग सीरीज के एक स्वेदशी सैटटेलाईट का उपयोग किया है। इस फोटों में सिर्फ श्रीराम मंदिर ही नहींु बल्कि अयोध्या का बड़ा भाग दिखाई दे रहा है। नीचे की रेलवे स्टेशन दिख रहा है और राम मंदिर के दाहिये की तरफ दशरथ महल दिखाई दे रहा है। ऊपर वाई ओर सरयू नदी ं और उसका बाढ़ क्षेत्र दिख रहा है जिसे कछार कहा जाता है।
मंदिर निर्माण में भी हुई है ISRO की तकनीक
यानी ये सैटेलाइट इतने ताकतवर हैं कि एक मीटर से कम आकार की वस्तु की भी स्पष्ट तस्वीर ले सकते हैं. इन तस्वीरों को प्रोसेस और संभालने का काम हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) में किया जाता है. तस्वीर भी वहीं से जारी होती है. सिर्फ इतना ही नहीं मंदिर के निर्माण में ISRO की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.
आप जानना चाहेंगे कि कैसे? असल में मंदिर का निर्माण करने वाली कंपनी लार्सेन एंड टुर्बो (L&T) ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) आधारित को-ऑर्डिनेट्स हासिल किए. ताकि मंदिर परिसर की सही जानकारी मिल सके. ये कॉर्डिनेट्स 1-3 सेंटीमीटर तक सटीक थे. इस काम में इसरो के स्वदेशी जीपीएस यानी NavIC यानी नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टीलेशन का इस्तेमाल किया गया. इसके जरिए प्राप्त सिग्नल से ही नक्शा और कॉर्डिनेट्स बनाए गए हैं.
