दो दिन ठिठुरेगा शीतलहर से ग्‍वालियर, 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

ग्वालियर. ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है क्योंकि अगले दो दिन और भी अधिक ठंडे रहने वाली है। मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि शनिवार को दिन में खिली धूप ने कडाके की ठंड से थोडी सी राहत दी है, लेकिन अगले दो दिन ठिठुरन भरे रहेंगे। क्योंकि अगले 48 घंटे काफी ठंड भरे है। शीत लहर चलने से मौसम में ठंडक लाएगी जिसके कारण दो दिन शीतल दिन के रूप में रहेंगे।
शीत लहर के कारण धूप का अहसास नहीं रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं ठिठुरन जरूर पैदा करेंगी। इससे जन जीवन प्रभावित होगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पडेगा। दो दिन कोल्ड डे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया गया है। क्योंकि इन दो दिन में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच ही रहेगा और कोहरा मध्यम घना रहेगा।
शनिवार की सुबह मध्यम घना कोहरा रहा जिसके कारण द्रश्यता 1400 मीटर दर्ज की गई। जैसे-जैसे दिन आगे बढता गया वैसे-वैसे कोहरे का प्रकोप घटता गया और धूप खिलने लगी। धूप के कारण अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ गया, जिसके कारण दिन का तापमान 15,8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढसेत्तरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *