हिमाचल से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा दो युवाओं को महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
ग्वालियर। भोपाल के 2 युवा निखिल जाधव (24) और सुदीप दास (21) हिमाचल के कसोल से कन्याकुमारी तक साईकिल यात्रा पर निकले हैं। ग्वालियर पहुंचे दोनों युवाओं को आज महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने बालभवन सिटी सेंटर से हरी झंडी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।
महापौर डॉक्टर सिकरवार ने दोनों युवाओं को 11000 रुपए नगद प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, विनोद यादव माटू, नोडल अधिकारी कार्यशाला शैलेंद्र सक्सेना, सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 1 जनवरी को शुरू हुई दोनो युवाओं की साईकिल यात्रा ने अभी तक 830 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। ये दोनो हर रोज लगभग 75 किलोमीटर चलते है।
