सर्दी से हुआ बेहाल शहरवासियों का, पारा 4.1 डिग्री रहा

ग्वालियर. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के चलते हाड कंपा देने वाली ठण्ड का दौर चल रहा है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात भर लोग ठण्डछ से कांपते रहे, सुबह उठे तो पता लगा कि गुजरी रात सीजन में अभी तक की सबसे ठण्डी रात थी। रात का पार 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा था जो अभी तक इस सीजन में दर्ज नहीं किया गया था।
जबकि शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान भी 15.8 सेल्सियस रहा था। जिस वजह से लोगों को सर्दी जरा भी राहत नहीं मिली है। रविवार को घना कोहरा भी छाया रहा है। शहर में दृश्यता 50 से 150 मीटर तक रह गयी है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिस वजह से कई ट्रेने घंटों देरी से आयी है।
निकलने के कारण दिन का तापमान तो कम हो ही रहा है, लेकिन अब रात का पारा भी 5 डिग्री से नीचे चला गया है। आने वाले दो से तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
सुबह दिखा घना कोहरा, दृश्यता 150 मीटर
ग्वालियर अंचल में रविवार को घना कोहरा रहा है। कोहरा में दृश्यता 50 से 150 मीटर तक रही है। कोहरा के चलते ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। कई ट्रेन जो सुबह आनी थी, लेकिन वह दोपहर या शाम को आ रही है। शताब्दी एक्सप्रेस व वंदे भारत एक्सप्रेस भी चार से पांच घंटे से देरी में चल रही है। फ्लाइट भी लगातार देरी से चल रही हैं।
ऐसे रहा दिन का तापमान
समय तापमान (डिग्री सेल्सियस)
सुबह 3.30 बजे 4.1 डिग्री
सुबह 5.30 बजे 5.2 डिग्री
सुबह 8.30 बजे 5.2 डिग्री
इस ठंड में खुद को रखें संभालकर
सर्दियों में ठंड बढ़ते ही हार्ट अटैक व ब्रेन अटैक के केस बढ़ने लगते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर बाहर कम निकलने की सलाह देता है। डॉक्टरों ने यह दी सलाह।
– ऐसे में गर्म तासीर का खाना खाएं।
– गर्म पानी का सेवर करें, इससे आपकी सेहद बनी रहेगी।
– ठंडे पानी से न नहाएं, बिना गर्म कपड़े बाहर न जाएं।
– बिस्तर से निकलकर सीधे बाहर न निकलें।
– ब्लड प्रेशर व शुगर के पेशेंट समय पर दवा खाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *