राममय हुआ ग्वालियर, रोशनी से जगमगाते मंदिर, आयोजन में शामिल होगें सिंधिया

ग्वालियर. अध्योध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, पर उससे पहले पूरा देश राम की भक्ति मंे डूब गया हूं। ग्वालियर भी इससे अछूता नहीं रहा है। पूरा शहर राममय हो गया है। ग्वालियर में दीपावली जैसा माहौल है। शहर के मंदिर बाजार व इमारतों पर रोशनी लगा दी गयी है। रामध्वज लहरा रहे है। मिट्टी के दीप भगवान राम की चांदी, पीतल व स्टील की मूर्तियों की मांग बढ़ गयी है।
मुख्य आयोजन फालका बाजार स्थित राम मंदिर में होगा। यहां अयोध्या नगरी बनायी गयी है। यहां मुख्य समारोह में 22 जनवरी की शाम केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। यही वजह है कि तैयारियों की फायनल टच देने के लिये मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह व प्रद्युम्नसिंह ने राम मंदिर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की है। इस अवसर पर व्यापारी, कलेक्टर अक्षयसिंह एसएसपी राजेश चंदेल मौजूद रहें।

पचनदा नदी का जल ग्वालियर आया

शनिवार को हनुमान गड़ी पाटनकर बाजार पर आयोजकों ने पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनाने की अजी लगाई है। 22 जनवरी को लेकर अभूतपूर्व उत्साह अब जबरदस्त उत्साह मे परिवर्तित हो गया है। जनकपुरी से हनुमान गड़ी होते हुए अयोध्या पहुंचने वाली बधाई उपहार यात्रा मार्ग में भारी सजावट शुरू हो गई है। जो कलश यात्रा में चलेगा उसका जल लेने के लिए एक दल पचनदा इटावा से जल लेकर ग्वालियर आ गया है। सोमवार को यहां भगवान राम का अभिषेक इस जल से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *