Plane Crash-अफगानिस्तान यात्री प्लेन क्रैश, रास्ता भटक गया था और मॉस्को जा रहा था विमान

लाल सर्किल में वो जगह है जहां प्लेन क्रैश होने की बात कही जा रही है। - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पत्रकारों ने इसके भारतीय विमान होने की जानकारी दी थी। हालांकि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया है कि यह प्लेन भारत का नहीं है। यह मोरक्को में रजिस्टर्ड छोटा एयरक्राफ्ट है। जो तकनीकी खराबी की अपने रास्ते से भटक गया और क्रैश हो गया।
इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया हाउस समा ने बदख्शां प्रांत के पुलिस कमाण्ड के हवाले से जानकारी दी थी कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था और इसके बाद यह जेबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया।
जांच के लिए टीम भेजी
दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर अफगानी मीडिया के हवाले से कहा गया था कि ये विमान भारत का है, जो मॉस्को जा रहा था। आधे घंटे के भीतर फिर ये जानकारी आई की यह भारत का पैसेंजर प्लेन नहीं है। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से कोई भी भारतीय विमान उनके एयरस्पेस से होते हुए नहीं उड़ रहा है।इधर टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *