प्रतियोगी परीक्षा से संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को किया जाए नियमित – एलके दुबे

ग्वालियर-मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मध्य प्रदेश के विभागों में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से नियुक्त संविदा कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए ।समाचार पत्रों के माध्यम संगठन के संज्ञान में आया है कि विभागों के कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित करने हेतु पुनः प्रतियोगी परीक्षा पास करनी होगी जो कि न्यायोचित नहीं है।
संगठन , माननीय के संज्ञान में लाना चाहता है कि प्रतियोगी परीक्षा से नियुक्त संविदा कर्मचारी वर्षों से विभागों द्वारा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जबाबदारी के साथ निर्वहन कर रहे है साथ ही बढ़ती उम्र के साथ घर ,परिवार , वृद्ध माता , पिता की देख रेख का भी दबाव उन पर रहता है । इन सभी जबाबदारियों के साथ परीक्षा पास करना एवं विभाग के दायत्वों का निर्वहन करना एक साथ संभव हो पाना अत्यंत कठिन प्रतीत होता है । प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से नियुक्त संविदा कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित करने हेतु कर्मचारी हित में आदेश जारी करने का कष्ट करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *