एसडीएम ने रमौआ स्थित जमीन बाउंण्ड्रीवॉल बनाकर दिलवाया कब्जा

ग्वालियर. सिरोल के रमौआ में सरकारी नीलामी में ली गयी जमीन को देखने पहुंचे दोनों भाईयो सतेन्द्र और दीपक जादौन पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने सरिये, डंडे और पत्थरों से पीट-पीटकर दोनों भाईयों को मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया और उनकी गाडि़यां तोड़कर उन्हें मृत समझकर फरार हो गये थे।
इसी घटना को जिला प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण तरीके से लेते हुए ग्राम रमौआ के सर्वे नम्बर 105 रकबा 0.523 हेक्टर भूमि का सीमांकन झांसी रोड एसडीएम के साथ पीएएम पोर्टल के अर्पित पटेल, पुलिस बल की मौजूदगी में तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान, आरआई मेहरा होतम सिंह यादव, हरिओम बाथम, केके वर्मा, श्रीमति रीना शर्मा मौके पर मौजूद रहें। सर्वे नम्बर 105 की चारों ओर की सीमाओं पर पॉकलेन मशीन से गड्डा खोद कर सीमा बनाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *