नाव के डूबने से 14 की मौत, 12 छात्रों और 2 शिक्षकों ने गंवाई जान

12 को बचाया; सेल्फी लेते समय बैलेंस बिगड़ा, किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी|देश,National - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. गुजरात के वडोदरा से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां की हरणी झील में नाव पलट गयी। नाव पलटने से 14 लोगों की मौत की खबर है। नाव पर निजी स्कूल के 27 छात्र सवार थे और तो और उन्हें बिना लाइफ जैकेट पहले ही नाव में सवार कराया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम छात्रों तलाश कर रही है।
मृतकों में 12 छात्र और 2 शिक्षक थे शामिल
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने 14 लोगों की मौत कंफर्म की है। हरणी झील में डूबने से 12 बच्चे और 2 शिक्षक की मौत हो गयी है। वह वड़ोदरा के प्रभारी मंत्री भी है सामने आया है कि हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है।
नाव में थे क्षमता से अधिक छात्र
वहीं, इस मामले में विधायक शैलेष मेहता ने कहा है कि यह वोट ठेकेदार की गलती है वोट में क्षमात से अधिक बच्चे सवार थे और साथ ही शिक्षक भी थे, सरकार से इस मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की जायेगी।
पहले आई थी 6 छात्रों की मौत की सूचना
आपको बता दें कि गुरूवार की शाम को हुए दुःखद घटनाक्रम में पहले सिर्फ 6 लोगों की मौत की खबर आई थी। नाव डूबने के बाद से घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। देर शाम इस मामले में मृतकों की संख्या बढ़ गयी। अभी भी झील में डूबे लोगों की तलाश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *