बाल आश्रम में बच्चों को उल्टा लटकाया मिर्ची की धुनी भी दी और चिमटे से जलाया

इन्दौर. पिछले हफ्ते गड़बडि़यों को लेकर सील चल रहे वात्सल्यपुरम बाल आश्रम में बच्चों को टॉर्चर का खुलासा हुआ है। विजयनगर पुलिस ने आश्रम स्टाफ पर केस दर्ज कर लिया है। इनमें अधिकतर महिला केयर टेकर्स है। प्रताड़ना की घटनायें लगभग 2 वर्ष पुरानी है। यहां 12 साल या उससे कम के 25 बच्चे रहे रहे थे। शिकायत मिलने पर इसे सील किया जा चुका है। इधर, आश्रम डायरेक्टर ने आरोप खारिज किये हैं।
यहां से छुड़ाये गये बच्चों ने बयान में आरोप लगाया है कि आश्रम की केयर टेकर्स छोटे बेरहमी से मारपीट करती थी। बच्चों को उल्टा लटकाकर पीटा जाता था, गर्म तवा रखकर मिर्च की धुनी भी दी गयी। चिमटा गर्म कर एक बच्ची का हाथ भी जलाया गया।
आश्रम डायरेक्टर का CWC पदाधिकारी पर पलटवार
उधर, संस्था की डायरेक्टर शिखा जैन (बेंगलूरु) का कहना है बाल कल्याण समिति (CWC) सहित कुछ लोग हमारी संस्था को इंदौर में संचालित होने देना नहीं चाहते हैं। जिन महिला कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, वे बहुत पहले ही अन्य स्थान पर जॉब मिलने के कारण आश्रम छोड़कर चली गई हैं।
हमारी संस्था की छवि अच्छी है और माता-पिता की अनुमति के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया गया था। संस्था के होस्टल सूरत, बेंगलुरु, कोलकाता आदि शहरों में भी अच्छे तरीके संचालित होते हैं। जिला प्रशासन द्वारा बाल आश्रम बताकर एक तरफा कार्रवाई की गई है। 21 बच्चियों को प्रशासन ने जबर्दस्ती बंधकर बनाकर अन्य स्थान पर रखा है। इस मामले में संस्था द्वारा हाई कोर्ट में अपील की गई है जिसमें अभी सुनवाई होना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *